Breaking Newsछत्तीसगढ़धमतरी
महानदी में बाढ़ की स्थिति से अवगत होने पर तटीय गांवो में पहुंचे भाजपाई – प्रीतेश गांधी
एन्टी करप्शन टाइम्स

आम जनजीवन प्रभावित ना हो
इसके लिए हर संभव सहयोग
प्रदान करने के लिए तैयार हैं हम
——- प्रीतेश गांधी ——
—————
- धमतरी/एन्टी करप्शन टाइम्स
- पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश तथा गंगरेल बांध के कैचमेंट एरिया से आ रहे भारी मात्रा में पानी से गंगरेल बांध लबालब होकर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है, ऐसी स्थिति में गंगरेल डैम का गेट खोलकर नदी में लगभग एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो आज सुबह से प्रारंभ हुआ है। जिसके बाद नदी के किनारे बसे हुए गांवों में मुनादी कराते हुए ग्राम वासियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने का आदेश प्रसारित किया गया है।

- इस स्थिति की वास्तविकता से अवगत होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम, प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी के नेतृत्व में गांव पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए, ग्राम दर्री ने गांव वालों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं जिसमें लकड़ी, पैरा, छेना तथा अन्य अध्ययन दैनिक उपयोग की वस्तुओं को नदी से हटाने का आह्वान करते हुए सभी से सुरक्षात्मक उपाय करने का आग्रह किया।

- इस अवसर पर प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ ने कहां कि जनमानस के समक्ष यदि बाढ़ के विपरीत परिस्थितियां निर्मित हो जाती है तो हम उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे। तत्पश्चात ग्राम खरेगा, भरारी, परसुचली, सहित अनेक गांव में पहुंचकर वहां के लोगों से हालचाल जाना उक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दिलीप पटेल, सहकारिता के नेता शेखर साहू, गांव के सरपंच प्रतिनिधि निरंजन साहू, उत्तम साहू, तीजिया बाई कुंभकार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।