उद्योग व्यापार बाजारछत्तीसगढ़रायपुर
रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न
एन्टी करप्शन टाइम्स

राजेंद्र जग्गी अध्यक्ष निर्वाचित
—————
13 पदाधिकारी की कार्यकारिणी
हुई निर्विरोध निर्वाचित
—————
बतौर मुख्य चुनाव अधिकारी
मोहन वर्ल्यानी ने कराया चुनाव
—————
- रायपुर/एन्टी करप्शन टाइम्स
- रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी मोहन वर्ल्यानी ने प्रेस विज्ञप्ति भेजकर बताया की चुनाव प्रक्रिया के तहत आज दिनांक 5 अगस्त 2022 शुक्रवार को अध्यक्ष पद हेतु मतदान करवाया गया 385 सदस्यों में से 367 सदस्यों ने मतदान किया। आज लायंस क्लब हॉल, गुरुनानक चौक में सुबह 11:00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ शाम 5:00 तक मतदान किया मतदान समाप्ति के पश्चात मतगणना की गई।

- रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को छोड़ शेष 13 सभी पदों हेतु निर्धारित नामों के अतिरिक्त नाम नहीं आने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद हेतु सुभाष अग्रवाल को 148 एवम राजेंद्र जग्गी को 219 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार राजेंद्र जग्गी 71 मतों से विजय निर्वाचित किए गए।

- मुख्य चुनाव अधिकारी मोहन वर्ल्यानी ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक प्रकाश गोलछा, सह चुनाव अधिकारी मनहर शाह, रमेश मेघानी, सुरेंद्र सिंह, महेश खूबचंदानी, निलेश सेठ, हरेंद्र पुगलिया का चुनाव संपन्न कराने में विशेष सहयोग रहा।

निर्विरोध निर्वाचितो की सूची
- उपाध्यक्ष मनोज जैन, हर्षुक पटेल, विक्रम व्यास
- सचिव अनिल दुग्गड
- कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल,
- सहसचिव प्रदीप पगारिया, हरीश चौधरी, शोहेबअंसारी
- कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर राठी, रामसागर द्विवेदी, प्रफुल्ल बाड़मेरा, पराग शाह, उदित पिरमानी संस्था के उपरोक्त सभी पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ सदस्यों ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।