
सावन क्वीन 2022 प्रतियोगिता के
निर्णायक मण्डल की सदस्य
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी
शताब्दी पान्डे व बबीता शर्मा ने
दिया अपना अंतिम निर्णय
—————
प्रथम विजेता बनी
गिरीश बिस्सा की बेटी
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
प्रियंका देवेश व्यास (मुम्बई)
—————
द्वितीय विजेता रही
गिरीश बिस्सा परिवार की बहु
शुभांगिनी जयवर्धन बिस्सा
—————
तृतीय स्थान पर रही
गणेश कल्ला परिवार की बहु
अनामिका पुष्कर राज कल्ला
—————
लक्की गेम की प्रथम विजेता
यतीश बिस्सा परिवार की बहु
कोमल यशवर्धन बिस्सा
द्वितीय विजेता रही
मोहन लाल कल्ला परिवार की बहु
श्रृष्टि नितिन कल्ला
—————
महिलाओं ने लिया
सावन झूले का आनंद
—————
मंच का संचालन INH न्यूज की
सोनल भारद्वाज कौशल ने किया
—————
- रायपुर/एन्टी करप्शन टाइम्स/30/07/2022
- श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट द्वारा आजछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुढ़ा तालाब के पास स्वंयभू महादेव के मंदिर बुढ़ेश्वर मंदिर में ऐतिहासिक कार्यक्रम श्री पुष्टिकर समाज के सभा भवन के प्रांगण में समाज की मेनेजिंग ट्रस्ट्री विजयलक्ष्मी वोरा, ट्रस्ट्री शेफाली पुरोहित एवम समाज की अन्य महिलाओं द्वारा पहली बार सावन उत्सव 2022 का आयोजन श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के साथ हरिभूमि और आई एन एच द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। जिसका मुख्य आकार्षण प्रतियोगिता के माध्यम से सावन क्वीन 2022 का चयन करना जो कि बड़ा रोमांचक रहा साथ ही मनोरंजन की दृष्टि से अनेक कार्यक्रमों द्वारा महिलाओं ने बिना किसी आयु बन्धन के अपनी अपनी प्रस्तुति दी जिसे सभी ने एक स्वर में सराहा। साथ ही आपको यह भी बताते चले कि गत दिनों इन्ही महिलाओं के द्वारा भवन में सावन मेले का आयोजन किया गया था जिसका समाज के व्यक्तियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की थी।
- कार्यक्रम के शुरुवात में उपस्थित मुख्य ट्रस्ट्री चन्द्रप्रकाश व्यास, मेनेजिंग ट्रस्ट्री विजयलक्ष्मी बोहरा, ट्रस्ट्री शेफाली पुरोहित, ट्रस्ट्री राजेश व्यास, ट्रस्ट्री राजकुमार पुरोहित, ट्रस्ट्री मनीष वोरा, ट्रस्ट्री जयकिशन जोशी, ट्रस्ट्री धर्मेन्द्र ओझा, ट्रस्ट्री आनंद व्यास के साथ साथ सावन क्वीन 2022 प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल की सदस्य राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी शताब्दी पान्डे एव श्रीजी बूटिक की संचालिका बबीता शर्मा का सम्मान किया गया। क्रार्यक्रम के शुरुवात में चन्द्रप्रकाश व्यास ने मिडिया को संबोधित करते हुए अपने विचार रख कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया व कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अनूठा और अद्वितीय कार्यक्रम है, भविष्य में समाज की महिलाओं, बालिकाओं युवाओं और अन्य सभी वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गणेश वन्दना के साथ
कार्यक्रम का किया शुभांरभ
- आयोजन में सर्वप्रथम शिवानी व्यास द्वारा गणेश वन्दना पर अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी जिसने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया, इसके पश्चात महादेव का भजन शिव शंभू पर वैष्णवी पुरोहित, राधिका भादानी, राधिका वोरा, अन्नू ओझा सब ने एक साथ मिल अपनी अपनी कला मंच पर बिखेर कर सभी का मनमोह लिया। राजस्थान का प्रसिद्ध लोकनृत्य घूमर नृत्य की बहुत ही अच्छी प्रस्तुति की भागीदार रही सावित्री पुरोहित, राधा व्यास, प्रियंका व्यास (मुम्बई), शुभांगिनी बिस्सा, कोमल बिस्सा और राजश्री व्यास के अतिरिक्त चाँद से मुखड़ो…. के गाने पर राधिका व्यास द्वारा एवम राजस्थानी लोकगीत म्हारे हिवडों में…गीत पर सोनल व्यास ने नृत्य के माध्यम से समा बांधा। महिलाएं पूरी उमंग और पूरे उत्साह के साथ नृत्य करते हुए अपनी संस्कृति की छटा बिखेरती हुई नजर आई। सामूहिक नृत्य जिसमें गरबा भी शामिल है का भी आयोजन इस कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।
लक्की गेम का खेल
रोमांच से सराबोर रहा
- आपको बताते चले कि सावन उत्सव 2022 के इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस में आने वाली सभी महिलाएं हरे रंग के पारंपरिक परिधान में आई और कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत समाज की महिलाओं व बालिकाओं ने मंच पर रंगारंग पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए साथ ही इस आयोजन में महिलाओं द्वारा लक्की गेम भी खेला गया जिसमें मंच से एक एक करके कई सवालो की बौछार की गई जिसका जवाब महिला दर्शकों के बीच से आना था और आया भी। आइये तो जानते है मंच से कैसे कैसे मजेदार सवाल पूछे गये जैसे किस महिला ने अपने मस्तक पर सबसे बड़ी बिन्दी लगायी है, किस महिला ने अपने मस्तक पर हरी बिन्दी लगायी है, किस महिला के पास हरे रंग का रूमाल है, किसने अपने दोनों हाथों की अंगूलियों में सबसे ज्यादा अँगूठीयां पहन रखी है, किस महिला ने अपने मोबाईल में परिवार की फोटो रखी है, किसके हाथ में सबसे ज्यादा चुड़ियां है, किस महिला ने अपने पर्स में अभी भी मास्क रखा है इस प्रकार से जितने भी सवाल पर अनेकों ने अपने हाथ ऊपर किये लेकिन एक सबसे ज्यादा रोचक व मजेदार सवाल जो पूछा गया उसके जवाब का प्रमाण सिर्फ एक ही महिला के पास था वो सवाल क्या था। जानने के लिये समाचार को पूरा पढ़े।
सावन क्वीन 2022 प्रतियोगिता
का तीसरे राऊन्ड में परिणाम
- श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित सावन उत्सव 2022 में अब था सावन क्वीन 2022 प्रतियोगिता के प्रथम राऊन्ड का समय जिसमें लगभग 20 से अधिक महिला प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया जो कि एक-एक करके मंच पर आकर अपनी अपनी कला जजों एवम दर्शकों को दिखायी जिसमें से निर्णायक मण्डल की सदस्या शताब्दी पान्डे एवम बबीता शर्मा ने 6 महिलाओं का चयन किया और वो दूसरे राऊन्ड में पहुँच गयी। इन 6 महिलाओं से जजों के द्वारा पूछे गये सवालो पर मिले जवाबों को मद्देनजर रखते हुए पेनल ने 3 प्रतिभागीयों का चयन किया तद्परान्त निर्णायक पेनल की शताब्दी पान्डे एवम बबीता शर्मा ने दिये अपने अंतिम निर्णय के साथ ही प्रथम स्थान पाकर सावन क्वीन बनी प्रियंका देवेश व्यास (मुम्बई), द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः शुभांगिनी जयवर्धन बिस्सा और अनामिका पुष्कर राज कल्ला रही।
बीच में प्रियंका व्यास

- अब हम बताते वो रोचक एवम मजेदार सवाल जो लक्की गेम के अर्न्तगत पूछा गया था और उसका प्रमाण के साथ जवाब सिर्फ एक महिला के पास था वो सवाल था कि किस महिला ने पर्स में अपने पति का फोटो रखा है।
- कार्यक्रम समाप्ति के पहले मेनेजिंग ट्रस्ट्री विजयलक्ष्मी वोरा ट्रस्ट्री शेफाली पुरोहित, निर्णायक पेनल की शताब्दी पान्डे एवम बबीता शर्मा के हाथों विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही अतिथि शताब्दी पान्डे एवम बबीता शर्मा को विजयलक्ष्मी वोरा व शेफाली पुरोहित द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। इस उत्कृष्ट कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर थे हरिभूमि और आई एन एच जिसका श्रेय जाता है समाज के युवा पंकज छंगाणी को व कार्यक्रम का बहुत ही बढ़िया संचालन INH न्यूज चेनल की एंकर सोनल भारद्वाज कौशल ने किया समाज ने उन्हें एवम पंकज छंगानी को भी मंच से सम्मानित कर आभार प्रकट किया। अन्त में सभी का आभार प्रदर्शन किया गया व कार्यक्रम समाप्ति बाद सभी के लिये स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के अनेक रंगीन छायाचित्र