उद्योग व्यापार बाजारदुनियादेशमनोरंजन
एक प्याले चाय की कीमत 9 करोड़ रुपए – दुनिया की सबसे महंगी चाय

- सबसे पहले चाय पीने का चलन भले ही चीन में शुरू हुआ हो, लेकिन भारत में भी चाय के दीवानों की कमी नहीं है। भारत और चीन के अलावा भी दुनिया के कई देशों में शौक से चाय पी जाती है। यही कारण है कि 21 मई को पूरी दुनिया में अंतराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में चाय के लेकर भी कई तरह की विविधता देखी जाती है। हर देश में चाय बनाने का तरीका भी अलग होता है। कहीं कहीं तो चाय का टेस्ट भी बिल्कुल अलग होगा है। आज हम अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस आप एक ऐसी चाय के बारे बताएंगे जो दुनिया की सबसे महंगी चाय है। दुनिया की सबसे महंगी चाय का नाम है ‘द होंग पाओ’
चीन के फुजियान में है सबसे महंगी चाय
- दुनिया की सबसे महंगी चाय चीन के एक छोटे से शहर फुजियान के वूइसन इलाके में पाई जाती है। ‘द होंग पाओ’ चाय को स्वास्थय के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। एक खास पेड़ से तैयार ‘द होंग पाओ टी’ को जीवनदायनी माना जाता है। यही कारण है कि The Hong Pao चाय की कीमत सोने से भी ज्यादा है। आमतौर पर इस चाय की कीमत सोने से 30 गुना ज्यादा महंगी होती है और कहीं कहीं तो इस चाय के एक कप की कीमत 9 करोड़ रुपए होती है।
20 ग्राम चाय की कीमत 28000 डॉलर
- गौरतलब है कि साल 2002 में एक अमीर कारोबारी ने मात्र 20 ग्राम The Hong Pa चाय खरीदने के लिए करीब 28 हजार डॉलर अदा किए थे। गौरतलब है कि बीते चीन में चाय पीने की संस्कृति करीब 1500 साल पुरानी है। अब से कुछ समय पहले दुनिया की सबसे महंगी चाय ‘द होंग पाओ’ की 1 ग्राम की कीमत के लिए 1400 डॉलर थी। ऐसे में अगर किसी भी सिर्फ एक कप The Hong Pa चाय पीना हो तो 10,000 डॉलर से ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।
इसलिए महंगी होती है The Hong Pa चाय
- ‘द होंग पाओ’ चाय दुनिया में सबसे महंगी चाय इसलिए है क्योंकि क्योंकि यह चाय जिस पेड़ से बनती है वे पूरी दुनिया में सिर्फ चीन के फुजियान प्रांत में ही पाए जाते हैं और अब ये पेड़ भी नाममात्र के रह गए हैं। ऐसे में जो पुरानी चाय संग्रहित करके रखी गई है, उसे अनमोल करार दिया जाता है। यह चाय जिस पेड़ से बनती थी, वे 300 साल तक पहाड़ों पर पाए जाते थे। ऐसा माना जाता है कि ‘द होंग पाओ’ चाय का उत्पादन करने वाला आखिरी पेड़ साल 2005 में खत्म हो गया था।
अगर आपको यह पोस्ट जानकारी पूर्ण उपयोगी लगे तो कृपया इसे शेयर जरूर करें।
प्रीतेश गांधी ने जितेन्द्र दोषी को CAIT का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई व शुभकामनाएं
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 8 बधिरों को श्रवण यन्त्र वितरित – महेन्द्र कोचर
डीएपी खाद का मूल्य ना बढ़ाए जाने का फैसला किसानों और कांग्रेस के संघर्ष का परिणाम – काँग्रेस
भारत कोरोना से लड़ रहा और कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से – प्रीतेश गांधी
अमेरिका की तरह भारत में भी लोग बगैर मास्क ले सकेंगे सांस…आखिर कब?
जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा जैन बच्चों की शिक्षा योजना का छत्तीसगढ़ तक विस्तार
भूपेश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला : लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय
व्यापार जगत : लघु उद्योग भारती की पहल पर सराफा कारोबारियों के लिए हालमार्किंग पर हुआ वेबनायर
भारत को 7000 करोड़ दान देने वाले इस 27 साल के लड़के की हर घंटे बढती है संपत्ति