छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
अघोर विद्या पीठ स्कूल पोंडी (दल्हा) को मिली सीबीएसई की मान्यता

- जांजगीर/हरीश राठौर/02/02/2021
- जांजगीर ज़िले के लोकप्रिय स्कूलों की सूची में शामिल ज़िले 10 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1 विद्यालय अघोर विद्या पीठ स्कूल पोंडी(दल्हा) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नयी दिल्ली से मान्यता मिल गई है।
- यह स्कूल जिले का सीबीएससी से मान्यता प्राप्त दसवी स्कूल हो गया है। इसका एफीलिएशन नंबर 3330421है। स्कूल का कोड 16048 है। अब इस विद्यालय में दसवीं तक की पढ़ाई कराई जायेगी। विद्यालय का अपना भवन है और खेल का मैदान भी आकर्षक है। विद्यालय का अपना पुस्तकालय है, जो बच्चों के लिए पुस्तक से संबंधित हर जरूरतों को पूरा करता है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की कठोर मेहनत के कारण कम दिनों में इस विद्यालय की गणना जिले के टॉप स्कूलों में होने लगी है।
- अघोर विद्या पीठ स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिलने के बाद अघोर पीठ जन सेवा अभेद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य कापालिक धर्म रक्षित राम baba जी ने कहा कि सभी शिक्षकों के कड़े मेहनत और अभिभावकों के आशीर्वाद का यह प्रतिफल है। ये सभी बधाई के पात्र हैं और इन सबों का दिल से नमन करता हूं।
समय-समय पर
कराया जाता है मोटिवेशन
- गौरतलब है कि विद्यालय में गीत-संगीत और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए हमेशा होते रहता है। साथ ही हर विषय विशेषज्ञों द्वारा बच्चों का मोटिवेशन भी कराया जाता है। अकलतरा के दल्हा पहाड़ के पास स्थित अघोर विद्या पीठ एक ऐसा विद्यालय है, जहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार के गुर सिखाये जाते हैं।
- इस विद्यालय में गुरुकुल पद्धति से बच्चों की शिक्षा दी जाती है। यहां गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित शिक्षा की व्यवस्था है। विद्यालय प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों का विशेष ख्याल रखता है। विद्यालय में आध्यात्मिक चर्चा का आयोजन किया जाता है।
पढ़ाई पर दिया जाता है
विशेष ध्यान
- अघोर विद्या पीठ के अध्यक्ष गोपाल राम जी ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखते हैं। यहां के बच्चे राज्य, राष्ट्रीय स्तर में खेल जगत के प्रतियोगिता में भाग लिया और मेडल प्राप्त किया। आश्रम के गुरुदेव परम पूज्य बाबा जी में शिक्षा -संस्कार सहित अन्य उत्कृष्ट कार्यो के बारे में प्रेरणा देते रहते हैं।
सफलता का लहराया परचम
- विद्यालय के बच्चे मार्शल आर्ट, कला, शिल्प, विज्ञान, संगीत एवं योग सहित अन्य उत्कृष्ट कार्यों में सफलता का परचम लहराकर विद्यालय का मान बढ़ाते रहे हैं। यही कारण है कि ज़िले में अघोर विद्या पीठ किसी नाम का मोहताज नहीं है।
अघोर विद्या पीठ ने
कोरोना काल में
बांटी राहत सामग्री
- संस्था के गोपाल राम जी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में विद्यालय द्वारा क्षेत्र के हजारों जरूरतमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, खाद्यान्न सहित अन्य जरूरत की चीजें बांटकर विद्यालय ने एक अलग पहचान बनायी है। अघोर पीठ जन सेवा अभेद आश्रम पोंडी(दल्हा) अकलतरा परिवार हमेशा सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।