रायपुरछत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को रायपुर में अपने 2 केंद्रीय चुनावी कार्यालयों का किया शुभारंभ

विधानसभा चुनाव 2023 : रायपुर पिश्चम व रायपुर ग्रामीण

  • रायपुर/29/10/2023
  • भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को रायपुर में अपने 2 केंद्रीय चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ किया। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किरोड़ीमल धर्मशाला जवाहर नगर में रायपुर पश्चिम के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया यहां से पार्टी की तरफ से राजेश मूणत मैदान में है।

IMG 20231029 WA0048 Console Corptech

  • वहीं दूसरी तरफ भानपुरी में रायपुर ग्रामीण क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस सीट से मोतीलाल साहू को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
    इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल के साथ ही रायपुर सांसद सुनील सोनी, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, जयंती भाई पटेल, सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20231029 WA0047 Console Corptech

बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं

से अपनी पूरी ताकत झोंक देने को कहा

IMG 20231029 204342 Console Corptech

  • बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकताओं से जनता के बीच में जाने, राज्य सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार से जनता को जागरूक करने को कहा। इतना ही नहीं बृजमोहन अग्रवाल ने पहले की भाजपा सरकार के विकास के कामों को भी याद दिलाने की बात कही। और एक बार फिर विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। बृजमोहन अग्रवाल को अपने बीच पाकर पार्टी कार्यकर्ता भी जोश में भरे दिखाई दिए।

IMG 20231029 WA0045 Console Corptech IMG 20231029 WA0052 Console Corptech IMG 20231029 WA0051 Console Corptech IMG 20231029 WA0050 Console Corptech IMG 20231029 WA0049 Console Corptech

logo actindia Console Corptech

IMG 20240314 WA0013 Console Corptech