Breaking Newsउद्योग व्यापार बाजारकोरोना वायरसछत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य
ब्रेकिंग : नाइट कर्फ्यू का ऐलान सीएम की हाई प्रोफाइल बैठक में हुआ फैसला, पढ़े पूरी खबर

- रायपुर/एक्ट इंडिया न्यूज/28/03/2021
- प्रदेश में कोरोना की रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री की आपात बैठक खत्म हो गयी है। सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना की रोकथाम के लिए प्रदेश में आंशिक रूप से नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया है। रात 9 बजे के बाद प्रदेश की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। सभी दुकानें, स्ट्रीट वेंडर सहित तमाम गतिविधियां बंद कर दी जायेगी। सीएम की इस हाईप्रोफाइल बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि रात 9 बजे के बाद तमाम दुकानें बंद होने के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक रहेगी।
सीएम की आज कोरोना पर
समीक्षा बैठक करीब
ढ़ाई घंटे तक चली।
- बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य रेणु जी पिल्लई, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्दार्थ कोमल सिंह परदेशी, आयुक्त स्वास्थ डॉ सी आर प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
होली के तमाम रंग भारत की विविधता में एकता को दर्शाता है : प्रीतेश गांधी