छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ की सूख, शांति, समृद्धि के लिए भाजपा को करे वोट – बृजमोहन अग्रवाल

विधानसभा चुनाव 2023 : रायपुर दक्षिण

IMG 20231113 WA0011 Console Corptech

  • रायपुर/14/11/23
  • सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है माता लक्ष्मी का प्रिय कमल का फूल। बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की सूख, शांति, समृद्धि के लिए भाजपा के लिए वोट मांगे। बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
IMG 20231114 WA0047 Console Corptech
  • बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, जैसे हम लोग दिवाली में सुख शांति और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करते है और माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करते हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ में सुख शांति और समृद्धि के लिए कमल को वोट दें, बृजमोहन ने ये भी कहा कि केवल उनको जिताने से छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा। इसलिए पूरे राज्य में बहुमत के साथ भाजपा को विजयी बनाए।
IMG 20231114 WA0045 Console Corptech
  • बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समाज की अगुवाई करने वाले को अग्रसेन कहते हैं ऐसे में कार्यक्रम में मौजूद हर एक व्यक्ति को आगे बढ़कर अपने साथ 100 लोगों को भाजपा से जोड़ने और पार्टी के लिए वोट करने के लिए मानना है। बृजमोहन अग्रवाल का यह भी कहना है कि, छत्तीसगढ़ को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से मुक्ति और राज्य को विकास के रास्ते आगे ले जाना भाजपा का वादा है।
IMG 20231114 WA0042 Console Corptech
  • विकास के रास्ते ही छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों में सुख, शांति और समृद्धि आएगी और यह भाजपा ही दे सकतीं है। कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन कॉलेज, पुरानी बस्ती में किया गया था। जिसमे संरक्षक उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, जे के अग्रवाल सन्तोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कौशलेश, अनुराग अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में समाज की महिला और पुरुष भी उपस्थित रहे।

IMG 20231114 WA0044 Console Corptech IMG 20231114 WA0043 Console Corptech

IMG 20231113 WA0010 Console Corptech