छत्तीसगढ़रायपुर

बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार मतदान किया

विधानसभा चुनाव 2023 : रायपुर दक्षिण

IMG 20231113 WA0011 Console Corptech

छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा

सरकार के लिए मतदान किया

—– बृजमोहन —–


IMG 20231117 WA0068 Console Corptech

  • रायपुर/17 नवंबर
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दुर्गा महाविद्यालय, रामसागर पारा में मतदान किया। बृजमोहन अग्रवाल ने घर में पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया उसके बाद पिताश्री रामजी लाल अग्रवाल, माता श्रीमती पिस्ता देवी, पत्नी श्रीमती सरिता अग्रवाल समेत परिवार के लगभग 50 सदस्यों के साथ दुर्गा महाविद्यालय पहुंच कर मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा के पंडालों पर लगी भीड़ बता रही है कि, छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव का फैसला कर लिया है।
IMG 20231118 WA0023 Console Corptech
  • बृजमोहन अग्रवाल ने ये भी कहा कि, मतदान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह संकेत है कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री का महिलाओं को आरक्षण का तोहफा, महतारी वंदन योजना, लाडली लक्ष्मी, 500 रुपए में गैस सिलेंडर आदि योजनाएं महिलाओं को पसंद आ रही है उसका ही नतीजा है कि महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
IMG 20231118 WA0022 Console Corptech
  • बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता घोटालेबाजों और अपराधियों से परेशान हो चुकी है और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर वो अपराधियों की कमर तोड़ेंगे और उनके खिलाफ बुलडोजर चलाया जाएगा।
IMG 20231117 WA0065 Console Corptech
IMG 20231113 WA0011 Console Corptech