![IMG 20231205 WA0006 Console Corptech](https://actindianews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0006-780x470.jpg)
- रायपुर/04/12/2023
- रायपुर दक्षिण से रिकॉर्ड मतों से आठवीं बार जीतने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। रायपुर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों लोगों उनको बधाई देने पहुंचे।
![IMG 20231205 WA0005 Console Corptech](https://actindianews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0005-300x199.jpg)
- इन बधाई देने वालों में आम से लेकर खास तक सभी लोग शामिल थे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा ब्रह्मकुमारी, सिख समाज, सिंधी समाज, उत्कल समाज, मुस्लिम समेत विभन्न समाज, संगठन के लोगों के साथ ही नर्सिंग और दूसरे कॉलेज के छात्र भी बृजमोहन को बधाई देने पहुंचे। लोगों ने उनका मुंह मीठा कराया और फूल माला पहनाई।
![IMG 20231205 WA0007 Console Corptech](https://actindianews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0007-300x199.jpg)
- बृजमोहन अग्रवाल को उनकी ऐतिहासिक जीत पर 75 किलो लड्डुओं से तौला गया। बृजमोहन अग्रवाल ने जीत के लिए लोगों का आभार जताया है और हमेशा उनका साथ देने की बात कही।