छत्तीसगढ़रायपुर

आंठवें कार्यकाल के पहले सार्वजानिक कार्यक्रम में फिर गरजें बृजमोहन, कहा चलते रहेगा बुलडोजर

IMG 20231113 WA0011 Console Corptech

सनातन का अपमान करने वालों

को जनता ने दिया जवाब

—————

सर्वाधिक मतों से जीत को बृजमोहन

ने किया जनता को समर्पित 

—————

  • रायपुर/07/12/2024
  • छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से आठवीं बार जीत दर्ज करने के बाद आज गुरूवार को अपने पहले सार्वजनिक आयोजन में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल। श्री रायपुर पुष्टिकर समाज के पुरानी बस्ती में निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधवत पूजन कर किया शुभारंभ। इस दौरान सनातन धर्म का अपमान करने वालों पर फिर गरजते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सनातन का अपमान करने वालों को प्रदेश की जनता ने माकूल जवाब दिया हैं। अब राजधानी सहित प्रदेश में कानून का राज चलेगा गुंडे, बदमाशों की खैर नहीं।

IMG 20231207 WA0136 Console Corptech

  • इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय बुलडोजर, बुलडोजर के नारे लगाने लगे जिस पर बृजमोहन ने कहा कि चल रहा हैं ना बुलडोजर ? ठीक हैं न रफ़्तार ? जनता ने समर्थन में दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया तो बृजमोहन ने कहा कि चलते रहेगा बुलडोजर अवैध निर्माण पर, अवैध कार्यों पर। प्रदेश में फिर विकास रफ़्तार पकड़ेगा।

IMG 20231113 WA0011 Console Corptech

  • रायपुर के सबसे बड़े शिवालय में बूढ़ेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर उन्होंने अपने आठवें सावर्जनिक कार्यकाल आगाज करते हुए कहा की भोले बाबा ने बुलाया है। ये सब उनके ही आशीवाद का परिणाम हैं की रायपुर की जनता मुझे लगातार आशीर्वाद दे रही हैं। शहर का हर नागरिक बृजमोहन हैं और किसी भी काम के लिए जनता को भटकने की आवश्यकता नहीं हैं। हर नागरिक अपनेको बृजमोहन समझकर कार्य करें।

IMG 20231207 WA0135 Console Corptech

  • श्री रायपुर पुष्टिकर समाज के सामुदायिक भवन के लिए उन्होंने और 10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेरी कोई ताकत नहीं हैं। मुझ में कोई दम नहीं हैं। ये सब आप सभी के मत की ताकत हैं जो मुझे लगातार सेवा करने का संबल देती हैं। बूढेश्वर बाबा और भैरुनाथ बाबा के आशीर्वाद से अब प्रदेश में कमल फूल वाली भाजपा की सरकार हैं विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी।
  • इस दौरान पुष्टिकर समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। साथ ही आम जनता ने भी बृजमोहन अग्रवाल के आठवें कार्यकाल के इस प्रथम सार्वजानिक आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

IMG 20231113 WA0011 Console Corptech

IMG 20240314 WA0013 Console Corptech