
कोरोनावायरस से बचने का
उपाय, स्वच्छ रहे घर पर रहे
———-
- बेमेतरा/एक्ट इंडिया न्यूज/21/04/2021
- किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि आज बेमेतरा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सेनोटाईज किया गया इसी क़र्म में आज बेमेतरा विधानसभा के शहर टीम नं 1 कोबिया बस्ती, कलेक्ट्रेट, बीटीआई कोविड-19 टेस्ट सेंटर, ब्राह्मण पारा, मोहभट्टा, बॉय्स स्कूल रोड, पटवारी पारा, बिजली ऑफिसऔर टीम नं 2 अकोली नेवनारा खामतराई गाडामोर खनघारपाट सिंगरडीह बोहराडीह उफरा बोरसी नवागाव अनादगाव कोहड्या तेलगा मुड़पार और टीम 3 तिरिया टेमरी खमरिया रवेली टीम 4 डूंडा, भेड़नी, हड़गांव, घोटमर्रा, चोटमर्रा, डडंजरा सेनोटाईज कर करोना महामारी को रोकने का एक प्रयास है।

- किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष के साथ इस अभियान की शुरुआत करने के साथ कोरोना महामारी से और रामनवमी पर चन्डी मंन्दीर में पूजा पाठ कर करोना वायरस छुटकारा की कामना की। सभी लोग स्वस्थ्य और सुरक्षित रहने का आशीर्वाद मांगा।
सभी लांकडाऊन नियम पालन करे
- योगेश तिवारी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से कोरोना महामारी से मुक्ति मिलेगी। सभी को कोरोना लाँक डाउन का अनिवार्य पालन करना चाहिए और घर से ना निकले, घर में रहे ताकि संक्रमित होने से बच सके। एक छोटी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ रही है। इसलिए जरुरी काम होने पर मास्क पहनकर बाहर निकले। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ साबुन से बार बार हाथ धोए।
विधानसभा के सभी गांव सेनेटाइज
होने तक जारी रहेगा अभियान
- योगेश तिवारी के अनुसार संक्रमण के दौर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के दौरान सुरक्षा उपाय करने भी जरूरी है गांवो को सेनेटाइज किया गया। विधानसभा के सभी गांव सेनेटाइज होने तक अभियान जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में सहयोगी जीवन गायकवाड़, अश्वनी मानिकपुरी पीयुश शर्मा लखन चक्रघारी मनोज दुबे तेजराम निरमलकर धारेन्दर वर्मा राजेन्द्र साहु अरुण साहु दिनेश सांरग हेमन्त दिवाकर राजकुमार कुरे अशोक तिवारी मनोज बंजारे संहित प्रमुख कायकर्ता मौजुद थे।