कचना धुरवा मंदिर के पास प्रेमी जोड़े का पेड़ पर लटका मिला शव

गरियाबंद। छुरा मार्ग पर कचना धुरवा मंदिर के पास घने जंगल में मंगलवार को प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ पर लटकी मिली। वन विभाग के वनरक्षक और चौकीदार ने गश्त के दौरान सबसे पहले प्रेमी जोड़े को देखा। ततपश्चात उन्होंने इसकी जानकारी अपने विभागीय अधिकारियों एवं छुरा पुलिस को दी।
छुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। पुलिस को मृतक युवक की जेब से आधारकार्ड मिला है जिस पर कांता राम पिता बिरजू राम ग्राम गुजरा बिन्द्रानवागढ़ लिखा हुआ है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के लिए आसपास गांवो में सूचना जारी कर दी है।
छुरा नवपदस्थ थाना प्रभारी वेदवति दरियो ने घटना के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि युवक ओर युवती की लाश दुपट्टे के फंदे से पेड़ पर लटकी हुई थी। शवों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना 10 से 15 दिन पुरानी है। दोनों शव सड़ने शुरू हो गए है।
उन्होंने बताया कि शाम हो जाने के कारण आज शवो का पीएम नही हो सका। बुधवार को पंचनामा कार्रवाई पश्चात शवो को पोस्टमार्डम के लिए रवाना किया जाएगा। जंगल में प्रेमी जोड़े के खुदकुशी की खबर आसपास गांवो में तेजी से फैल गयी।
प्रेमी जोड़ा
थाना प्रभारी ने मृतकों के बारे में बताया कि फिलहाल मृतकों के बारे में प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। मृतक युवक गुजरा और मृतिका नागाबुङा की रहने वाली बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक बीते दो महीनों से घर से लापता था।
थाना प्रभारी ने मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टय मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालाकिं मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस बात का खुलासा नही हो पाया कि आखिर प्रेमी जोड़े को इतना बड़ा कदम उठाने पर क्यों मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।