छत्तीसगढ़रायपुर

सुहिणी सोच के करवा चौथ उत्सव में माही किंगरानी को करवा क्वीन अवार्ड

आशा है ये आर्टिकल आपको उपयोगी लगेगा। इसे अपने मित्रों तक शेयर कर सकते हैं। अपने सवाल और सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखें। ऐसी ही और भी उपयोगी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।

  • रायपुर/एक्ट इंडिया न्यूज
  • सुहिणी सोच संस्था का करवा चौथ उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। वीआईपी रोड स्थित होटल ग्रैंड नीलम में यह कार्यक्रम गायत्री मंत्र के उच्चारण से आरंभ हुआ। इसके  उपरांत करवा चौथ की पूजा रंजीत ठक्कर द्वारा पूरी विधि विधान से वहा उपस्थित सुहागिनों से पूरी की गई। संस्था के द्वारा प्रोग्राम में कई आकर्षक गेम और अवार्ड रखे गए जेसे रैंप वॉक, फैशन शो, तंबोला, कपल गेम।
IMG 20231105 WA0065 Console Corptech
  • रैंप वॉक व फैशन शो मे अलग अलग कैटेगरी जेसे बेस्ट महंदी, बेस्ट वॉक, बेस्ट सोलह श्रृंगार के आधार पर वहा उपस्थित जजेस के द्वारा चयन किया  गया। जज के रूप में रूबी राजपाल और आशिमा खुशलानी को आमंत्रित किया गया जिन्होंने अपना जजमेंट कर बेस्ट सोलह श्रृंगार नेहा भटनागर, बेस्ट अटायर नवनीत कौर, बेस्ट वॉक मेघासिंह ठाकुर, बेस्ट मेंहदी पल्लवी चिम्नानी को मिला।
IMG 20231105 WA0054 Console Corptech
  • इन सभी कैटेगरी में जो बेस्ट था उसे करवा क्वीन का खिताब दिया गया जो थी माही किंगरानी जिन्हे क्राउन व डायमंड रिंग से नवाजा गया जिनकी प्रायोजक डीटीसी कंपनी की ऑनर डिंपल खट्टर है। बेस्ट थाली डेकोरेशन का अवार्ड मानवी गुड़वानी को मिला। तंबोला में पहला पुरस्कार कृतिका आडवाणी को डायमंड पेंडेंट, दूसरा पुरस्कार प्रीत रिझवानी को डायमंड रिंग और तीसरा रिया जयसिंघानी को गोल्ड कॉइन अतिथियों के द्वारा दिया गया।
IMG 20231105 WA0062 Console Corptech
  • अतिथियों एवम प्रायोजको का सम्मान मोमेटो दे कर किया गया। विशेष अतिथि के रूप में मीनाक्षी टुटेजा और पंकज सेतपाल को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य अपने परिवार सहित शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सचिव दीक्षा बुधवानी ने अपना धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
IMG 20231105 WA0064 Console Corptech
  • इस प्रोग्राम के मेंटोर भारतीय सिंधु सभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन तरवानी रहे। प्रोग्राम में संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी, अध्यक्ष करिश्मा कमलानी पूर्व अध्यक्ष विद्या गंगवानी तथा कार्यक्रम की निर्देशक माही बुलानी, पल्लवी चिमनानी, कशिश गोवानी, सिया जसवानी, हेमा जेठानी, आरती कोडवानी, काव्य धनवानी आदि सब अपने परिवार जनों के साथ शामिल हुए। उक्त जानकारी संस्था की मीडिया प्रभारी आरती मयानी द्वारा दी गई।

logo actindia Console Corptech

कार्यक्रम के अन्य छायाचित्र

IMG 20231105 WA0039 Console Corptech IMG 20231105 WA0049 Console Corptech IMG 20231105 WA0045 Console Corptech IMG 20231105 WA0047 Console Corptech IMG 20231105 WA0050 Console Corptech IMG 20231105 WA0046 Console Corptech IMG 20231105 WA0048 Console Corptech IMG 20231105 WA0052 Console Corptech IMG 20231105 WA0067 Console Corptech IMG 20231105 WA0061 Console Corptech IMG 20231105 WA0056 Console Corptech IMG 20231105 WA0060 Console Corptech IMG 20231105 WA0059 Console Corptech IMG 20231105 WA0053 Console Corptech IMG 20231105 WA0058 Console Corptech IMG 20231105 WA0055 Console Corptech IMG 20231105 WA0051 Console Corptech IMG 20231105 WA0066 Console Corptech IMG 20231105 WA0068 Console Corptech IMG 20231105 WA0063 Console Corptech IMG 20231105 WA0069 Console Corptech