
रायपुर: खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भी एक के बाद एक चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर भाजपा भी अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ प्रचार करेगी।
सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर 1.30 बजे खैरागढ़ जाएंगे। सबसे पहले दोपहर 2 बजे सलोनी में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.05 बजे बीजलदेही में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.05 बजे अतरिया और 5.05 बजे बोराई में आमसभा को संबोधित करेंगे।
खैरागढ़ उपचुनाव जीतने के लिए बीजेपी भी काफी मेहनत कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल भी आम सभा को संबोधित करेंगे। रायपुर में BJP के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद खैरागढ़ उपचुनाव में BJP प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे चोभर, 1 बजे रामपुर मे जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 2 बजे साल्हेवारा 3 बजे मोहगांव 4 बजे पैलीमैटा मे जनसंपर्क करेंगे। 7 अप्रैल को रात 9.15 बजे दिल्ली वापस रवाना होंगे।
वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे अमलीडीहकला में बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे खैरागढ़ के पिपरिया में जनसंपर्क करेंगे। शाम 4 बजे छुईखदान के उदयपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।