
रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे बजट के दौरान एक बार भी हमारे सदन के सदस्यों ने टोका-टाकी नहीं की, यह इस बजट की सफलता है।उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ नक्सल गढ़ के नाम से जाना जाता था, लेकिन आज नक्सल घटनाओं में कमी आई है।
भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि तब इतनी पतली सड़क बनाई की तीन साल में ही उखड़ गई। 3000 स्कूलों को बंद कर दिया गया आपने बोनस नहीं दिया और अब हमें कहते हैं कि बोनस दो। आपके कार्यकाल में किसान आत्महत्या करते थे। 27 लाख लोगों को मकान मिलता, आपके समय में सारी योजनाएं 60/40 की थी। क्षेत्र में 48 लाख हाउसहोल्ड है। हमने किसानों का कर्जमाफी की, 25 सौ में धान खरीदा, आज सभी अपने पसंद का मकान बना रहे हैं।
मेरे पास भारत सरकार के आंकड़े है, हमारे राज्य की सड़कों में 99.75 कार्यों को संतोषप्रद पाया गया। हम लगातार रोजगार दे रहे हैं, इसलिए स्थापना व्यय बढ़ा है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी से इतने असत्य कथन की उम्मीद नहीं थी। कुपोषण में कमी आई है। हम बीपीएल, गरीब परिवार, 35 किलो प्रति परिवार चांवल दे रहे हैं।इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। प्रधानमंत्री आज छत्तीसगढ़ में किए गए गोबर से नवोन्मेष को पूरे देश में लागू करने की बात करते हैं।
कर्ज के प्रतिशत
उत्तर प्रदेश: 92%
गुजरात: 146%
मध्यप्रदेश: 125%
हरियाणा: 180%
छत्तीसगढ़: 82%
कांग्रेस सरकार ने लाखों कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की है जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।