भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप सिन्हा को जनपद पंचायत केशकाल में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है इस अवसर पर प्रदीप सिन्हा ने कहा कि मैं केशकाल विकासखंड के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के सभी समस्याओ को सांसद एवं जिला प्रशासन तक ले जाकर उनका निराकरण करने का भरसक प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आकाश मेहता, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी, दुर्गेश जोशी, चौधरी जायसवाल, मुरारी मंडावी, मोनू कश्यप, संतोष कटारिया, लंबोदर सलाम सहित सभी भाजपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।