उद्योग व्यापार बाजारछत्तीसगढ़रायपुरलॉकडाऊन
राजधानी मे लॉकडाउन एक हफ्ते आगे बढ़ाने की चल रही है तैयारी

- रायपुर/एक्ट इंडिया न्यूज
- बिलासपुर और बलरामपुर जिले में तारीखें आगे खिसकने के साथ ही राजधानी में भी लॉकडाउन एक हफ्ते आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
- प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने की कवायद तेज है। बिलासपुर और बलरामपुर जिले में तारीखें आगे खिसकने के साथ ही राजधानी में भी लॉकडाउन एक हफ्ते आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। यहां भी 23 से 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने संबंधी फैसला हो सकता है। राज्य शासन की ओर से कलेक्टरों पर फैसला छोड़ने के बाद प्रशासनिक तंत्र लॉकडाउन।
- फेस-5 के लिए अभी से जुट गया है। फिलहाल अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है लेकिन 15 मई के पहले तक नया आदेश जारी करने मंथन चल रहा है। नई व्यवस्था में काफी कुछ बदलाव संभव है। रिपेयरिंग वर्कशॉप को छूट दिए जाने के बाद व्यापार जगत में कुछ और प्रतिष्ठानों को छूट दी जा सकती है। खासकर शादी सीजन को देखते हुए बदलाव किए जाने की संभावना है।
- फेस-4 में जिस तरह से ऑनलाइन फूड सप्लाई की व्यवस्था रखी गई है उसे दोबारा फिर से कायम किया जा सकता है। होटल, बार रेस्टोरेंट के साथ पब्लिक प्लेस, मॉल और सिनेमाघरों में तालाबंदी कायम रखी जा सकती है। जिम के लिए भी पहले से बनाए गए नियम यथावत रखे जा सकते हैं। राजधानी में कलेक्टर द्वारा नया आर्डर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
- व्यापारियों से मांगे सुझाव लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने गुरुवार को बाजार संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेकर उनसे सुझाव मांगा। चर्चा के दौरान कारोबारियों ने कहा है कि कोरोना का विकल्प लॉकडाउन ही नहीं है बल्कि हमें आम लोगो को भी जागरूक करना है। बाजार में बेवजह आने वाले लोगों को रोका जाए। व्यापार भी करना है और अपने आप को सुरक्षित भी रखना है।
- लालचंद गुलवानी, हरख मालू, चंदर विधानी सुझाव दिया कि आवश्यक चीजों के व्यापार को सुबह 6 से 11 बजे तक एवं बाकी का व्यापार 12 बजे से शाम 6 बजे तक करने की छूट दी जाए।
लॉकडाउन की अवधि
- फेस- 01- 10 से 19 अप्रैल,
- फेस- 02- 19 से 26 अप्रैल,
- फेस- 03- 26 अप्रैल से 06 मई,
- फेस- 04- 06 से 17 मई
- बिलासपुर में 24 मई एवं
- बलरामपुर में 23 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
इन जिलों में फल, किराना, इलेक्ट्राॅनिक्स और सब्जी दुकानों के लिए नए नियम तय किए गए हैं। इसी तर्ज पर रायपुर में भी एक बार फिर व्यवस्था आगे बढ़ाई जा सकती है।
————–
अगर आपको यह पोस्ट जानकारी पूर्ण उपयोगी लगे तो कृपया इसे शेयर जरूर करें।
सांसद दीपक बैज एवं विधायक चंदन कश्यप ने डेडिकेटेड कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण
खतरा हार्ट अटैक का : कोरोना को हरा चुके लोगों पर अब मंडरा रहा
ब्लैक फंगस : छत्तीसगढ़ में पहली मौत, CMHO ने सभी निजी अस्पतालों को किया अलर्ट
हेल्थ एंड फिटनेस : नारियल का दूध – सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी…जानिए इसके फायदे