राज्य की नई राजधानी रायपुर केस्वामी विवेकानंद विमान हवाई अड्डा को देश के अन्य प्रमुख शहरों जिनमें पटना, रांची ,देवघर ,वाराणसी, गुवाहाटी को जोड़ने हेतु विमान सेवा प्रारंभ करने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रालय में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विभागीय उच्च अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात करते हुए सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी ने एक मांग पत्र सौंपा।
गौरतलब है कि प्रीतेश गांधी इंदौर विमानतल के सहलाकर समिति सदस्य के रूप में उक्त मंत्रालय से मनोनीत होकर समय-समय पर विमानतल की सेवाओं के विस्तार हेतु अपनी सलाह व सुझाव देते हैं। विमान सेवा के उक्त माहिती आवश्यकता के संबंध में प्रीतेश गांधी द्वारा पक्ष रखते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ के आर्थिक अधोसंरचना एवं विमान यात्रियों की सुविधाओं को विकसित करने के लिए विमान सेवाओं का विस्तार अति आवश्यक है। आगे चलकर यही राज्य के आर्थिक संसाधनों को अन्य राज्यों से जोड़कर व्यापारियों को एक सुविधा प्रदान करते हुए अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में विकास के द्वार खोलेगी. इससे निश्चित ही राज्य के साथ देश के लिए विमान सेवा एक वरदान साबित होगा।
प्रीतेश गांधी ने आगे कहा कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में पर्यटन एवं व्यापार की अनेक संभावनाएं हैं, विमान सेवा के विस्तार से राजधानी में पर्यटन के नए मार्ग खुलेंगे तथा व्यापारियों व नागरिकों के लिए सुविधाजनक भी साबित होगा। उन्होंने राजधानी के हवाई अड्डे में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार हेतु भी जनमानस की भावनाओं के अनुरूप विकास परक बातों को प्रमाणिकता के साथ रखा इसके लिए संबंधित अधिकारियों ने आमजनता तथा यात्रियों के हित हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने का उन्हें भरोसा भी दिलाया है।