
- उदयपुरवाटी/सुमेर मीणा/06/01/2021
- उपखंड क्षेत्र का गांव टोडी में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा बुधवार को निराश्रित गरीब परिवारों को निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसिंह शेखावत ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह जाखल व ब्रजेश अग्रवाल थे। कार्यक्रम में 20 जरूरतमंदो को कंबल वितरण कि गई। ट्रस्ट की सहप्रभारी तनु सांखला ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता शर्मा को धन्यवाद दिया जिन्होंने असहाय परिवारों को चिन्हित करके उनकी जानकारी पहुंचने के लिए व उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों के बारे में बताया।
- कार्यक्रम में बोलते हुए रामसिंह शेखावत ने कहा कि मनुष्य आता और चला जाता हैं। लेकिन लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रत्येक सदस्य में सेवा का जो जज्जबा हैं वह अविश्वसनीय हैं। हमें भी जीवन में सेवा का संकल्प लेना चाहिए। जाखल ने भामाशाह उद्योगपति शंकरलाल श्रोफ व ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा की। ट्रस्ट के प्रभारी दिनेश सांखला ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान अभिनेंद्र सिंह सांखला, सचिन सोनी, शुभम शर्मा, पियूष शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आज की टिप हिन्दी व अँग्रेजी भाषा में : नकारात्मकता को कैसे दूर करे – जानते है पं.अभिऋषि शर्मा से