छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
सचिव व रोजगार संघ अब कर रहे क्रमिक भूख हड़ताल राठौर सचिव संघ सचिव संघ

अपनी मांगो को लेकर
काम व कलम बंद कर
बैठे है हड़ताल पर
-
जांजगीर-चाम्पा/हरीश राठौर/12/01/2021
- सचिव संघ अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दिये है। सचिवों के साथ-साथ रोजगार सहायक भी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे है। इस संबंध में जिला सचिव संघ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि सचिव संघ विगत पखवाड़े से अधिक जिले के समस्त सचिव एवं रोजगार सहायक अपनी काम व कलम बंद करके एक सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे है। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा मंगलवार से सचिव क्रमिक भूख हड़ताल करेगें।
- विदित हो कि सचिव संघ द्वारा अपनी मांगो व सरकार को जगाने के लिए अनोखा-अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है। सचिव संघ द्वारा पहले धरना स्थल पर हवन, पूजा-पाठ के अलावा भीख मांग कर अनोखा प्रदर्शन किया गया। भीख में मिलने पैसो को बकायादा मुख्यमंत्री सहायता में जमा भी किया गया। वहीं सचिवों द्वारा धरना स्थल पर भैस के समाने बिन बजा कर सरकार को जगाने की कोशिश भी की गयी थी।
- मंगलवार को क्रमिक भूख हड़ताल में मालिकराम कश्यप, संजय राठौर,रामकुमार पटेल दुखीराम धनराज बैठे हुए थे। वहीं रोजगार सहायकों में छतराम कश्यप, चित्रवती कश्यप, संतोषी कश्यप क्रमिक भूख हड़ताल करके विरोध प्रदर्शन किये।
- इस अवसर पर नवागढ़ सचिव संघ के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, कमलेश साव, रमाकांत पाठक, इम्तियाज अहमद, नवधे यादव, पुष्पराज सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सचिवगण मौजूद रहे।