छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम राजधानी रायपुर में रायपुर जिला कार्यकारिणी की गठन हेतु पत्रकारों से विचार विमर्श करेंगे।
उक्त जानकारी देते प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य ने बताया कि पूरे प्रदेश में जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए श्री गौतम द्वारा 16 दिसम्बर को अवंती विहार द्वारकाधीश मंदिर स्थित हाल में शाम 6:00 बजे रायपुर जिले के पत्रकारों की बैठक कर रायपुर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से सेवकदास दीवान प्रदेश महासचिव, महेश आचार्य प्रदेश उपाध्यक्ष, घनश्याम शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष,आरबी वर्मा, विवेक मिश्रा, अमर सदाना प्रदेश सचिव, मेघनाथ जोशी प्रदेश सह सचिव, तिलका साहू प्रदेश सह सचिव, विवेक मिश्रा संभाग अध्यक्ष, खेमराज देवांगन सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, मंजुल मयंक श्रीवास्तव, रविंद्र जैन, मनोज तिवारी, सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहेंगे।