सक्तीछत्तीसगढ़

महंत के गढ़ में भाजपा अध्यक्ष की धमक – शक्ति रियासत के राजा धर्मेंद्र बहादुर 2000 कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे भाजपा प्रवेश

भाजपा अध्यक्ष किरण देव

18 मार्च को शक्ति में 

नेता प्रतिपक्ष महंत का घोर विरोधी है

शक्ति का राज परिवार

जैजैपुर के पूर्व बसपा विधायक केशव

का भी में होगा भाजपा प्रवेश

17 मार्च को भाजपा प्रत्याशी

कमलेश जांगड़े 

करेंगी सामाजिक संगठनों के 

पदाधिकारी के साथ रात्रि भोज

IMG 20240316 224608 1 Console Corptech


  • शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर/18 मार्च सोमवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष किरण देव शक्ति पहुंचेंगे तथा शक्ति के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय मैदान में आयोजित एकदिवसीय शक्ति विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को जहां प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करेंगे, तो वहीं इस अवसर पर शक्ति रियासत के राजा एवं जनपद पंचायत शक्ति के सदस्य धर्मेंद्र बहादुर सिंह लगभग 2000 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश करेंगे
  • ज्ञात होगी विगत दिनों विधानसभा चुनाव के दौरान राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह को कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार करने का आरोप लगाते हुए अनुशासन आत्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद से राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह के भाजपा प्रवेश के कयास लगाए जा रहे थे एवं राजनैतिक सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण देव कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह को भाजपा में प्रवेश करवायेगें।

IMG 20240317 WA0022 Console Corptech

  • साथ ही शक्ति विधानसभा क्षेत्र में राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के घोर विरोधी बताए जाते हैं, तथा राजनैतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत वर्षो जब जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र सिंह ने दावेदारी की थी तब उन्हें कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया, तथा धर्मेंद्र सिंह ने निर्दलीय ही अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा, किंतु वे चुनाव में परास्त हो गए थे, उसके बाद से धर्मेंद्र सिंह स्थानीय विधायक तथा तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के राजनैतिक रूप से विरोधी हो चले थे, एवं प्रदेश में तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शक्ति प्रवास के दौरान महल विरोधियों की तत्कालीन सीएम को महल जाने से रोकने की लाख कोशिशों के बावजूद भूपेश बघेल ने हरि गुजर पैलेस महल जाकर राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात करी थी, तथा अपनी पुरानी दोस्ती का संदेश दिया था।
  • वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 18 मार्च को सुबह 10:00 बजे से आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के शक्ति विधानसभा क्षेत्र के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, 11 प्रमुख, बूथ कमेटी, बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केद्रो के सभी प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्यों, मंडल में निवासरत जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारीयो को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
  • सुबह 10:00 बजे से आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा वृहद रूप से तैयारी में जुटी हुई है, एवं जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जहां से प्रदेश अध्यक्ष जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव का बिगुल फूंकेंगे

जैजैपुर के पूर्व विधायक केशव 

भी करेंगे भाजपा प्रवेश

IMG 20240316 224616 1 Console Corptech

  • 18 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के शक्ति प्रवास के दौरान किरण देव शक्ति के बाद जैजैपुर जाएंगे, तथा बसपा के दो बार विधायक रहे केशव चंद्रा अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे, केशव के भी विगत दिनों भाजपा प्रवेश की बात कही जा रही थी, किंतु कुछ कारणों से प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति के चलते उनका प्रवेश नहीं हो पाया था तथा अब 18 मार्च को बसपा विधायक भी बीजेपी पार्टी में सवार होंगे।
  • जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े 17 मार्च को रात्रि 8:00 बजे से हटरी धर्मशाला शक्ति में शक्ति क्षेत्र के सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रमुखों के साथ रात्रि भोज करेगी तथा भारतीय जनता पार्टी ने उपरोक्त आयोजन को लेकर जहां सभी संगठन प्रमुखों को आमंत्रित किया है, वही लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु सरकार के कार्यों से भी आगंतुक जनों को अवगत कराएंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *