क्राइमग्वालियरमध्यप्रदेश

व्यापारी पर चली गोली, आरोपी मौके से फरार – पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या

विधानसभा चुनाव 2023

  • ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी को उसी के एक परिचित शख्स ने गोली मार दी। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के रानीपुरा इलाके की है। पैसों के लेनदेन के विवाद के बाद गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया है। गंभीर रूप से घायल मुकेश प्रजापति को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस फिलहाल घायल का बयान लेने की कोशिश कर रही है। गोली चलाने वाले आरोपी का नाम लखन राठौर बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या

  • सेक्टर 10 थाना क्षेत्र में हरियाणा पुलिस के जवान 50 वर्षीय राजबीर की संपत्ति विवाद में सिर में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिसकर्मी की पत्नी की बांह में भी गोली लगी है। उनका इलाज मेदांता में चल रहा है। उन्होंने गोली चलाने की बात स्वीकार की है। वहीं हत्या के बाद से बेटा फरार है। इस पर पुलिस को उनकी कहानी पर शक है। थाना पुलिस ने राजबीर के भाई सतबीर की शिकायत पर पत्नी और बेटे पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मूल रूप से खेड़कीदौला के शिकाेहपुर गांव के रहने वाले राजबीर रेवाड़ी जीआरपी थाने में तैनात थे।
  • वह इस समय गुरुग्राम के सेक्टर 10 में पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। बुधवार देर रात उनकी गोली लगने के कारण मौत हो गई। इस दौरान उनकी पत्नी को भी गोली लगी है। जब यह घटना हुई तब घर में सिर्फ राजबीर, उनकी पत्नी और उनका बेटा मौके पर मौजूद थे। राजबीर के बड़े भाई शिकोहपुर निवासी सतबीर सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई राजबीर की मौत हो गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 10 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

logo actindia Console Corptech

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *