राजस्थानबीकानेर

1627 बूथों पर 13 हजार से अधिक हेला टोली सदस्य बढ़ाएंगे मतदान प्रतिशत।

राजस्थान विधानसभा चुनाव : बीकानेर

IMG 20231113 WA0011 Console Corptech

पीले चावल वितरण का कार्य जारी

————–

नारी शक्ति बूथ का नवाचार

————–

  • बीकानेर,24 नवंबर
  • कोई भी मतदाता मतदान से बाकी नहीं रहने देने के प्रशासन के संकल्प के साथ जिले के 1627 बूथों पर 13 हजार से अधिक हेला टोली लोग सक्रिय रह कर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को दृढ़ संकल्पित हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद के निर्देशानुसार स्वीप वार रूम प्रभारी सीईओ नित्या के. ने सभी 1627 बूथों पर बीएलओ,ग्राम विकास अधिकारियों अध्यापकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों को मिला कर करीब तेरह हजार लोगों को हेला टोली के रूप में सक्रिय किया है जो कम मतदान की स्थिति में मतदाताओं को प्रेरित कर संबंधित बूथ तक लायेंगे। इससे संबंधित जिला स्वीप रूम दल की मीटिंग को सीइओ ने संबोधित कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
IMG 20231124 213038 Console Corptech
  • नित्या के.ने बताया कि 173 बूथों को संभावित  कम मतदान प्रतिशत वाले मान कर उन पर पहले से ही फोकस किया गया है जबकि मतदान के दौरान 11बजे तक 25 प्रतिशत से कम तथा 1बजे तक 50 प्रतिशत से कम  मतदान होने की सूरत में हेला टोली स्वयमेव सक्रिय हो जायेगी। नित्या के.ने बताया कि जिले में 33 बूथों को थीम आधारित बूथ बनाया गया है जिनमें जिले के परंपरागत एवम प्रसिद्ध स्थानों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं और बहुरंगी सजावट कर के आकर्षक बनाया गया है।
IMG 20231124 213114 Console Corptech IMG 20231124 WA0052 Console Corptech
  • इसके अलावा आज पूरे जिले में पीले चावल वितरण करने का कार्य जोर शोर से चला जिसमें घर घर जा कर मतदान के लिए आमंत्रित किया गया। नित्या के ने बताया कि जिले में  56 नारी शक्ति बूथ भी बनाए गए हैं जिनमें मतदान कार्मिक महिलाएं है इनमें  से चार में विशेष सजावट की गई है।

IMG 20231124 WA0051 Console Corptech

IMG 20231113 WA0011 Console Corptech

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *